Zoomshare   
mysite29

Blog



Thu, 14 Dec 2023
test 12345

IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे मोहम्मद शमी, अब इस सीरीज से करेंगे मैदान पर वापसी!

Mohammad Shami Injury : भारतीय पेसर मोहम्मद शमी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलना संदिग्ध है. वह टखने की चोट से उबर रहे हैं. बता दें कि टी20 और वनडे के बाद भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाना है.

 
 

Trending Photos

भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में शमी का खेलना मुश्किल

Mohammad Shami Injury, IND vs SA Test Series : à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज (IND vs SA Tests) में खेलना संदिग्ध है. वह टखने की चोट से उबर रहे हैं. टी20 और वनडे के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है.

शमी का वक्त पर फिट हो पाना मुश्किल

 
 
Loaded: 8.27%
 

 

टखने की चोट से उबर रहे भारत के सीनियर पेसर मोहम्मद शमी के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए समय पर फिट होने की राह आसान नहीं होगी. शमी को 30 नवंबर को घोषित भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन 33 साल के इस तेज गेंदबाज की उपलब्धता चोट से उनके उबरने पर निर्भर करेगी.

विराट-रोहित करेंगे वापसी लेकिन शमी...

Posted 11:59

No comments


Post a Comment: